सर्दी के मौसम में दी राहत – कैबिनेट मंत्री जोशी ने गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल किए वितरित, स्वास्थ्य जांच शिविर का किया उद्घाटन
व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम ,
कैबिनेट मंत्री ने नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारीको दी बधाई
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को प्रेम नगर में व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें राहत प्रदान की।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष सेवा का वर्ष है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है और ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
उन्होंने व्यापार मंडल प्रेम नगर एवं महावीर सेवा समिति के पदाधिकारियों को इस पुनीत एवं जनसेवा के कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर करते रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कैंट विधायक सविता, प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूषण भाटिया, महामंत्री फकीर चंदा, विक्की खन्ना सहित कई लोग उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री जोशी ने शनिवार को एक हाथी बड़कला क्षेत्र में नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच कराई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को इस जनहितकारी आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष सेवा, सुशासन और विकास का वर्ष है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।इस अवसर पर पार्षद भूपेंद्र कठेत, सुनील अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।