अधिकारियों की टीम ने किया जनपद देहरादून में कई अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों का निरीक्षण- एक सेंटर की मशीन सील
सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कई अस्पतालों और
सेंटरों में पहुंची टीम
देहरादून। गर्भाधान पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (विनियमन एवं दूरुपयोग निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत जिलाधिकारी देहरादून के जारी निर्देशों के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति ने 30 दिसम्बर को जनपद देहरादून में विभिन्न अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
कंबाईंड मेडिकल इंस्टीट्यूट देहरादून, जीएमएस क्लीलिक्स मंगल एण्ड डायग्नोस्टिक अनुगंगल, देहरादून, नन्दा कल्हन हॉस्पिटल, स्वास्तिक इमेजिंग एण्ड अल्ट्रासाउण्ड सैन्टर देहरादून में केन्द्र के पंजीकरण का नवीनीकरण किये जाने के लिए निरीक्षण किया गया। भारत हार्ट इंस्टीट्यूट एण्ड मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का साईट वेरिफिकेशन के लिए निरीक्षण किया गया। भारती जोशी, स्दा आनन्द क्लीनिक एण्ड पैथोलॉजी सैन्टर देहरादून में केद्र की मशीन को सील किये जाने के लिए निरीक्षण किया गया। मित्तल डायग्नोस्टिक क्लीनिक, देहरादून में केन्द्र को स्थानांतरित किये जाने के लिए पुनः निरीक्षण किया गया।
समिति के सदस्यों में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के अतिरिक्त डॉ निधि रावत, जिला कार्यकम अधिकारी, (पीसी-पीएनडीटी), डॉ मेघना असवाल, वरिष्ठ गॉयनोकोलोजिस्ट, जिला चिकित्सालय देहरादून, लॉरेन्स, होप स्वंय सेवी संस्था, देहरादून, अवधेश, बालाजी सेवा संस्था, देहरादून तथा ममता बहुगुणा जिला समन्वयक, पीसी-पीएनडीटी शामिल रहे।