कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को दी 26 करोड़ की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं की भारी-भरकम सौगात
11 मोटर मार्गाे को भी मिली स्वीकृति ,
राजकीय इंटर कॉलेज किमगड़ी में जल्दी ही विज्ञान विषय शुरू करने की भी घोषणा

पौड़ी। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने राजकीय इंटर कॉलेज किमगड़ी विकास खण्ड पोखड़ा के वार्षिक उत्सव में प्रतिभाग करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को 26 करोड़ की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं की भारी-भरकम सौगात दी। इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज किमगड़ी में जल्दी ही विज्ञान विषय शुरू करने की भी घोषणा की।
महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज, किमगड़ी विकास खण्ड पोखड़ा के वार्षिक उत्सव में प्रतिभाग करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में 189.70 लाख की लागत की कुल 8 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा 120 लाख की धनराशि की सोलर आनग्रीड पर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना के नवनिर्माण का भी लोकार्पण किया।
इसके अलावा उन्होंने 887.92 लाख की धनराशि से निर्मित विकासखंड पोखड़ा के 3 किमी दमदेवल मोटर मार्ग के डाडाखिल से ग्राम कुई तक ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण कार्य स्टेज 1 और 212.35 लाख की धनराशि से निर्मित हुए चौबट्टाखाल-कुई दांता मोटर मार्ग से उलखेत तोक के अनुसूचित जाति मजगांव तक ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण का भी लोकार्पण करने के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को लोक निर्माण विभाग की 8, पंचायती राज विभाग की 6, लघु डाल खंड श्रीनगर की 2, ग्रामीण निर्माण विभाग की 02 योजनाओं सहित 26 करोड़ की कुल 18 योजनाओं भारी-भरकम सौगात दी। उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम विकास के तहत पाबौ, एकेश्वर, बीरोंखाल एवं पोखड़ा विकासखंड में पीएमजीएसवाई स्टेज-4 के तहत 10480.49 लाख की लागत के कुल 11 मोटर मार्गाे की भी स्वीकृति प्राप्त हो गई है जल्दी ही आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में युवा भाजपा नेता सुयश रावत मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र दर्शन, बीकेटीसी के पूर्व सदस्य पुष्कर जोशी, पूर्व प्रमुख सोवन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, प्रभु शरण बुडाकोटी, एडीएम अनिल गर्बयाल, एसडीएम रेखा आर्य, लोक निर्माण विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।