कैबिनेट मंत्री डॉ रावत व सांसद डॉ नरेश बंसल युवा अपनी प्रतिभा से जिले, कहा – प्रदेश और देश का नाम करें रोशन
सांसद खेल महोत्सव” जनपद/संसदीय क्षेत्र में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
देहरादून।भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा के तत्वाधान में खेल,शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग की और से आयोजित “सांसद खेल महोत्सव” जनपद/संसदीय क्षेत्र में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी ग्राउंड,पवेलियन ग्राउंड,देहरादून मे हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत , राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल व विधायक खजानदास ने किया। कार्यक्रम मे वॉलीबॉल,हॉकी,फुटबाॅल,खो-खो,कबड्डी,पिठू
एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर,) आदी की जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई।जिसमे विभिन्न ब्लाक स्तर की विजेता टीमो ने भाग लिया।
कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को नई उड़ान देने के उद्देश्य से देहरादून में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।डा. रावत ने कहा कि यह खेल महोत्सव प्रतिभाओं को गांव-गांव से आगे लाता है।इससे न केवल युवाओं में खेल भावना और अनुशासन बढ़ता है,बल्कि ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण का उत्साह भी पैदा होता है।उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवा अपनी प्रतिभा से जिले,प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक विक्रम सिंह,युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पाण्डे,अपर परियोजना निदेशक सोनम गुप्ता,जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भण्डारी आदि अधिकारी,कोच व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
देश और प्रदेश में खेल संस्कृति को किया जा रहा मजबूत : डॉ नरेश बंसल
राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ है, जिसका उद्देश्य गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है व खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने बताया कि पहले ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अब जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत किया जा रहा है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि अलग-अलग खेलों के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।