एक और बड़ी उपलब्धि: केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने किया THDC की 250 मेगावाट की तीसरी यूनिट का वाणिज्यिक संचालन
विकसित भारत में टीएचडीसी के अहम योगदान को सराहा,
दिल्ली में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीपाद नाइक और यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी हुए शामिल
ऋषिकेश। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड एक हजार मेगावाट के वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट की 250 मेगावाट की तीसरी यूनिट का वाणिज्यिक संचालन शुरू किया है। उन्होंने कंपनी की इस उपलब्धी पर अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों को भी सराहा है।
मंगलवार को दिल्ली में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान आधिकारिक संचालन के दौरान कंपनी के नवनियुक्त सीएमडी सिपन गर्ग ने केंद्रीय विद्युत मंत्री का स्वागत भी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बिजली की बढ़ती खपत में पीएसपी जैसे स्टोरेज एसेट 24 घंटे विश्वसनीयता सुनिश्चित करना पर जोर दिया। कहा कि एक हजार मेगावाट के पीएसपी की तीनों यूनिट का संचालन मजबूत और भरोसेमंद पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति देश की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। यह वर्ष 2047 तक पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन को साकार करने में भी योगदान दे रहा है। सीएमडी सिपन गर्ग ने बताया कि यह उपलब्धि भारत के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है, जिसने टिहरी पीएसपी को देश का पहला वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट और किसी भी सेंट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज से संचालित अपनी तरह का सबसे बड़ा पीएसपी बना दिया है। पहली और दूसरी यूनिटों का वाणिज्यिक संचालन इसी साल जून और जुलाई में किया जा चुका है। सीएमडी ने यह भी बताया कि तीसरी यूनिट के संचालन से कंपनी की टेक्नोलॉजी एडवांस्ड और ग्रिड-रिस्पॉन्सिव हाइड्रो पावर सॉल्यूशन देने में लीडरशिप और भी मजबूत हो गई है।
टीएचडीसीआईएल के मुख्य महाप्रबंधक कारपोरेट संचार डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि वर्चुअल कार्यक्र में विद्युत राज्यमंत्री श्रीपाद नाइक, यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, केंद्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल, सीईए चेयरपर्सन घनश्याम प्रसाद, यूपी ऊर्जा अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण, पीयूष सिंह, एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह, टीएचडीसीआईएल के संयुक्त सचिव मोहम्मद अफजल आदि मौजूद रहे।