उत्तराखंडखेलदेहरादून

देहरादून में दो दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव” कार्यक्रम का समापन – टिहरी गढ़वाल लोकसभा एमपी राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा, स्वस्थ, सक्षम एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें युवा 

कहा – खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं ,बल्कि अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभाव से जुड़ी जीवनशैली
देहरादून। टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद  माला राज्य लक्ष्मी शाह  की गरिमामयी उपस्थिति में “सांसद खेल महोत्सव” का दो दिवसीय भव्य आयोजन रविवार को सम्पन्न हो गया।
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित इस महोत्सव में जनपद भर से आए युवाओं, खिलाड़ियों, कोचों एवं खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
सांसद राज्य लक्ष्मी शाह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के “खेलो इंडिया फिट इंडिया” अभियान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में ऐसे खेल महोत्सव अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभाव से जुड़ी जीवनशैली है।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों के माध्यम से उत्कृष्टता, नेतृत्व, टीमवर्क और सकारात्मक सोच का मार्ग प्राप्त होता है। यह महोत्सव इसी उद्देश्य को समर्पित है कि हमारे युवा स्वस्थ, सक्षम एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।
सांसद ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र आवंटित किए।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक  खजान दास  ने  “सांसद खेल महोत्सव ” की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण को गति मिलती है।
कार्यक्रम का संचालन  विनोद खंडूरी द्वारा किया गया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  मेहरबान सिंह रावत ,  सुनीता विद्यार्थी , जिला खेल अधिकारी, समस्त कोच एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *