उत्तराखंडदेहरादून

शहर में अवैध होर्डिग व बैनरों को हटाया गया , नगर आयुक्त नमामि बंसल ने किया स्थलीय निरीक्षण

नगर आयुक्त ने कहा- कल भी जारी रहेगा अभियान 
देहरादून। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने भूमि अनुभाग को दिये गये 72 घंटे के अल्टीमेटम के अनुपालन में गुरुवार को शहर में अवैध होर्डिग व बैनर को हटाने के अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त महोदया ने विभिन्न मार्गो, चैराहों तथा वाणिज्यिक क्षेत्रों में लगाए अवैध होर्डिग्स का जायजा लिया एवं अभियान में लगी टीमों को निर्देशित किया कि सभी अवैध, अनधिकृत एवं असुरक्षित होर्डिग्स को तत्काल प्रभाव से हटाया जाये, साथ ही अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों व यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। नगर आयुक्त महोदया ने स्पष्ट किया कि शहर की सुन्दरता को नुकसान पहुचाने वाले अवैध होर्डिग्स किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नही हैं, आवश्यकता के अनुसार टीम की सुख्या बढा कर 72 घंटे की समयसीमा के भीतर अनाधिकृत होर्डिग्स को पूरी तरह हटाया जाए। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त महोदया  द्वारा भूमि अनुभाग को निर्देश दिये गये कि जिनके द्वारा बार-बार सार्वजनिक स्थानों को वृकृत किया जा रहा हैं, उनके विरुध चालानी कार्यवाही की जाए तथा पब्लिक न्यूसेंस की धारा के तहत मुकदमा दायर  किये जाने के निर्देश दिये गयें। साथ ही नगर निगम द्वारा जन सामान्य को सूचित किये जाने हेतु सर्वाजनिक स्थानों पर सार्वजनिक घोषणा प्रसारित किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं।
अभियान के तहत निगम द्वारा आज चार टीमों के माध्यम से घंटाघर से बल्लूपुर चौक तक, राजपुर रोड, ई0सी0 रोड, परेड ग्राउण्ड, सहस्त्रधारा रोड, सहारनपुर रोड से आईएसबीटी तक कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान हटाई गई सामग्री मे
अवैध होर्डिग्स-45, बैनर-735, कलैंडर-65,
झंडे-2000 व 2500 पोस्टर शामिल हैं।
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने भूमि अनुभाग को निर्देशित किया हैं शुक्रवार को भी अभियान को प्रभावी रुप से जारी रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *