आचार्य बालकृष्ण एवं शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन प्रांगण में ‘रानी अब्बक्का प्रदर्शनी’ का उद्घाटन
उत्तराखण्ड की उदात्त एवं उन्नत संस्कृति की दिखेगी प्रदर्शनी में झलक; महापुरुषों, स्वातंत्र्यवीर सपूतों के साथ समसामयिक विषयों का भी होगा भव्य प्रदर्शन
देहरादून।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के देहरादून में बसाए गए ‘भगवान बिरसा मुंडा नगर’ के प्रमुख आकर्षण केंद्र “रानी अब्बक्का प्रदर्शनी” का उद्घाटन गुरुवार को मुख्य अतिथि पतंजलि योग ट्रस्ट के महासचिव आचार्य बालकृष्ण एवं शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया ।
प्रदर्शनी की थीम “देवभूमि से राष्ट्रभूमि तक – उत्तराखण्ड के 25 वर्षों की यात्रा एवं विजन 2047 के संदर्भ में राष्ट्रीय पुनर्जागरण” है। इस भव्य प्रदर्शनी में अभाविप के विचार-वृक्ष, संगठन के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय अभियान, छात्रसंघ चुनावों में संगठन की भूमिका, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, सांस्कृतिक पुनर्जागरण की विभूतियां जैसे विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। इस दौरान देशभर से आए अभाविप कार्यकर्ता, अतिथि, स्कूली विद्यार्थी एवं उत्तराखण्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस प्रदर्शनी में रानी अबक्का को भारतीय अस्मिता, स्त्री-शौर्य और राष्ट्र-निष्ठा के सर्वोच्च प्रतीकों में से एक के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसके माध्यम से युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है।इसके साथ ही प्रदर्शनी में उत्तराखंड के वीर योद्धाओं तीलू रौतेली, माधव सिंह भंडारी और अन्य स्थानीय नायकों की गाथाओं को भी विशिष्ट स्थान दिया गया है। राज्य की आध्यात्मिक विरासत, पर्वतीय जीवनशैली, आभूषणों, कृषि उपकरणों और पहाड़ी वास्तुकला की झलकियाँ आगंतुकों को स्थानीय संस्कृति से जोड़ती हैं। उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों, मंदिरों, पौराणिक स्थानों, त्यौहारों और लोकनृत्यों के साथ-साथ नंदा राजजात यात्रा, जागर परंपरा और विभिन्न स्थानीय देवताओं की सांस्कृतिक उपस्थिति का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया है।
इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. आशुतोष मंडावी, राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार, राज्य केंद्रीय विश्वविद्यालय कार्य संयोजक अमन पंत एवं उत्तराखण्ड प्रांत की उपाध्यक्ष प्रगति भरतवाल उपस्थित रहे।