उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा – प्रवक्ताओं की भर्ती के बजाय कांग्रेस नेताओं को नेत्र जांच की जरूरत

चुनाव जीतने की रणनीति के बजाय जनता लगाती है विकास कार्यों पर मुहर
देहरादून । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के टैलेंट हंट पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को नेत्र दोष हो गया है और उन्हे राज्य में विकास की तस्वीर नही दिख रही है। जनता विकास कार्यों का आकलन कर आशीर्वाद देगी और आम जन के बीच समन्वय स्थापित करने की जरूरत है।
चौहान ने कहा कि उसे विकास के लिए जुटी भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार तथा अपने युवराज के यशोगान के लिए चाटुकारिता करने वाले टैलेंट की जरूरत है। जबकि कमी उनके वर्तमान वक्ता प्रवक्ताओं में नहीं बल्कि विचार, विजन, सोच, दूरदर्शिता और सिद्धांत इसके लिए मायने रखते हैं।
चौहान ने कहा कि, हालांकि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन जब एक राजनैतिक पार्टी की इस तरह भर्तियों वाली विज्ञप्तियां सार्वजनिक होती हैं तो चिंता अवश्य होती है। पार्टी का पक्ष रखने के लिए भी कांग्रेस आउटसोर्सिंग भर्ती कर रही है, इससे कांग्रेस की स्थिति को समझा जा सकता है। कुछ सालों पहले भी कांग्रेस द्वारा ऐसी ही वैकेंसी की विज्ञप्ति निकाली गई थी। भर्तियां भी हुई, लेकिन परिणाम जस के तस रहा। जो थोड़े बहुत टैलेंट रखने वाले प्रवक्ता भी वहां थे वह भी पार्टी छोड़कर चले गए। हालांकि ऐसी स्थिति मे नियमित प्रवक्ताओं के प्रति सहानुभूति ही रखी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि किसी राजनैतिक दल  के कार्यों का आकलन जनता करती है, न कि बेहतर सब्जबाग और लुभावने नारे। इससे उस राजनैतिक दल की गंभीरता का भी आकलन किया जा सकता है। लगातार चुनावी हार से जनता के मध्य अपनी प्रासंगिकता खोती जा कांग्रेस पार्टी की यह प्रक्रिया, राजनैतिक गरिमा को भी नुकसान पहुंचाता है।

चौहान ने कहा कि जन सरोकारों को लेकर धामी सरकार की पहल को जनता ने स्वीकारा है और प्रचंड बहुमत दिया है। आज राज्य मे चारों और विकास योजनाओं के अंबार हैं और कांग्रेस को यह नही दिख रहा है। इसलिए कांग्रेस को हर चीज राजनैतिक चश्मे के बजाय जमीनी हकीकत को समझने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *