उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षा

यूपीईएस का 23वां दीक्षांत समारोह  2025 : स्टूडेंट्स को पदकों व आचार्य बालकृष्ण व सुनील सेठी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा

छात्रों को दिए गए 13 गोल्ड, 71 सिल्वर मेडल व 23 लेटर ऑफ एप्रिसिएशन,
छात्रों ने मनाया ज्ञान, नवाचार व सफलता का जश्न,
अनुशासन और मानवीय मूल्यों को अपने अध्ययन का आधार बनायाः डॉ राम
देहरादून। ऊर्जा, तकनीक, डिज़ाइन और विधि शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी यूनिवर्सिटी यूपीईएस ने अपना 23वां दीक्षांत समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न किया। पांच दिनों (9 से 13 नवम्बर) तक चले इस बहु-दिवसीय समारोह ने न केवल हजारों स्नातकों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया, बल्कि विश्वविद्यालय की शोध-उत्कृष्टता, उद्योग सहयोग और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
यूपीईएस के सातों स्कूलों और के छात्रों के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों को पदक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस बार विश्वविद्यालय ने कुल 107 पुरस्कार प्रदान किए, जिनमें 13 गोल्ड मेडल, 71 सिल्वर मेडल और 23 लेटर ऑफ एप्रिसिएशन शामिल रहे। इस मौके पर रजिस्ट्रार मनीष मदान, डायरेक्टर, वीसी.एआई अनुपम महेश्वरी,  ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी लीडर लिंस लॉरेंस आदि मौजूद रहे।
स्कूलवार पदकों का विवरण
स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंजीनियरिंग में 17 मेडल दिये गये, जिनमें 2 गोल्ड, 7 सिल्वर व 8 लेटर। स्कूल ऑफ बिजनेस में 25 मेडल दिये गये, 2 गोल्ड, 21 सिल्वर व 2 लेटर। स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस में 20 मेडल दिये गये 2 गोल्ड, 16 सिल्वर, 2 लेटर। स्कूल ऑफ डिजाइन के छात्रों को 11 मेडल मिले जिनमें 2 गोल्ड, 7 सिल्वर, 2 लेटर। स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी में 2 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 लेटर। स्कूल ऑफ लॉ में कुल 18 मेडल दिये गये, जिसमें 2 गोल्ड, 12 सिल्वर, 4 लेटर।
स्कूल ऑफ मॉडर्न मीडिया में 5 मेडल दिये गये, 1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 लेटर। यूपीईएस ऑनलाइन 10 सिल्वर मेडल छात्रों को प्रदान किये गये।
प्रेरक हस्तियों को किया सम्मानित
इस वर्ष का प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल स्कूल ऑफ लॉ की मैत्रयी दुबे (बी.ए., एल.एल.बी. (ऑनर्स)) को प्रदान किया गया। वहीं विभिन्न स्कूलों के सिल्वर मेडलिस्ट में शशांक ध्यानी, आशी जैन, आकांक्षा किर्पाल, ऋतु महावर, संस्कृति द्विवेदी, शंभवी अग्रवाल और अद्वैतेशा गुप्ता जैसी प्रतिभाओं ने अपनी उत्कृष्टता से सबका ध्यान आकर्षित किया। विश्वविद्यालय ने इस अवसर पर समाज और उद्योग जगत के अग्रणी व्यक्तित्वों का भी स्वागत किया। पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण और फैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुनील सेठी को उनके विशिष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।
उद्योग और शिक्षा का समागम 
दीक्षांत समारोह में देश-विदेश की प्रतिष्ठित संस्थाओं सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, इंडिया इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर, माइक्रोन इंडिया, ओएनजीसी, क्रिसिल, इसरो, गूगल इंडिया, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, डेमोक्रेसी न्यूज़ लाइव, डेल इंडिया आदि के विद्वानों ने छात्रों को संबोधित किया।
कन्वोकेशन 2025 के स्नातक सिर्फ ज्ञान में ही नहीं, बल्कि नैतिकता और संवेदनशीलता में भी श्रेष्ठ : डॉ राम शर्मा 
समारोह के समापन पर यूपीईएस के वाइस चांसलर डॉ. राम शर्मा ने कहा, कन्वोकेशन 2025 के स्नातक सिर्फ ज्ञान में ही नहीं, बल्कि नैतिकता और संवेदनशीलता में भी श्रेष्ठ हैं। उन्होंने टीमवर्क, अनुशासन और मानवीय मूल्यों को अपने अध्ययन का आधार बनाया है। हमें विश्वास है कि वे न केवल विचारों से बल्कि अपने कर्मों से भी समाज को दिशा देंगे, ताकि प्रगति का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँचे। यूपीईएस का 23वां दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्रदान करने का आयोजन नहीं था, बल्कि यह छात्र सफलता, शोध उत्कृष्टता और मानवीय नेतृत्व का एक जीवंत उत्सव था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *