उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

गुटबाजी, घोटाले और विधायकों के खरीद फरोख्त की तस्वीर भी लगाए कांग्रेस :मनवीर चौहान

कहा -कांग्रेस की प्रदर्शनी से घपले घोटालों की तस्वीर गायब
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस की विकास को लेकर आयोजित प्रदर्शनी पर तंज कसते हुए कहा कि जहाँ तक भाजपा का सवाल है तो जनता जानती है कि राज्य मे विकास की बयार बही है। लेकिन कांग्रेस को तथाकथित तुलनात्मक विकास मे अपने काल के घपले, घोटालों और विधायकों के खरीद फरोख़्त जैसे आरोपों का व्योरा भी सामने रखना चाहिए।

कांग्रेस की प्रदर्शनी को भ्रम और जनता की आँखों मे धूल झोंकने जैसा बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य को सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाये दी है। लेकिन  काग्रेस के दो सरकारों के कार्यकाल अंतर्द्वंद, गुटबाजी और घपले घोटालों के लिए ही जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पृथक राज्य के लिए कांग्रेस कभी पक्षधर नही रही और शुरुआती दौर से राज्य मे विकास की गतिविधियों के संचालन के बजाय कांग्रेस मे गुटबाजी चलती रही जिसका सीधा असर राज्य के विकास पर पड़ा।

चौहान ने कहा कि पहली सरकार मे कांग्रेस के 56 घोटाले सामने आये और कांग्रेस ने उन पर लीपापोथी कर दी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बीच हुए अंतर्द्वंद  को राज्य ने देखा। वहीं दूसरी सरकार मे सीएम को लेकर हुए घपले को लोगों ने खुली आँखों से देखा। उन्होंने कहा कि दूसरे कार्यकाल मे हुए स्टिंग और विधायकों की खरीद फरोख्त को देश दुनिया ने देखा। राज्य ने राजनैतिक अस्थिरता का जो दौर देखा वह कांग्रेस कार्यकाल का काला अध्याय है और कांग्रेस मे साहस है तो वह प्रदर्शनी मे उसका उल्लेख करे। चौहान ने कहा कि वर्तमान मे 2 लाख करोड़ की केंद्रीय योजनाएं राज्य मे चल रही है और राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन का हब बन चुका है।
चौहान ने कहा कि अगर भाजपा के तीनो सरकारों के कार्यकाल का आकलन किया जाए तो कांग्रेस कार्यकाल मे विकास की तस्वीर गौण नजर आयेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता का विश्वास जीता है और एक बार फिर 2027 मे हैट्रिक बनायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *