उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर लगाए गए मेडिकल कैंप,   300 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर राज्य स्तरीय कौशल विकास एवं रोजगार महोत्सव 2025 में बहुउद्देश्यीय शिविर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन देहरादून द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण सेवाओं का लाभ लाभार्थियों को दिया गया।
शिविर में मुख्य चिकित्स अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वन्दना सेमवाल एवं डॉ कैलाश गुंज्याल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रताप रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन जोशी, प्रशासनिक अधिकारी कांति शर्मा, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक उमेश सीर्सवाल, जिला आशा समन्वयक दिनेश पांडे, अखिलेश डबराल, अर्चना उनियाल, मनीषा बिष्ट, सुमित नौटियाल, आशा सेमल्टी, भरत रावत, आशा, दीपा नारंग, यूपीएचसी माजरा की मेडिकल टीम सहित आशा कार्यकत्रियां तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के जिला स्तरीय प्रबंधक उपस्थित रहे।
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला चिकित्सालय देहरादून के डीईआईसी केन्द्र में मल्टी स्पेशियलिटी कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में 300 से अधिक बच्चों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करने के साथ-साथ आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। कैंप में उपस्थित बच्चों की बाल रोग संबंधी 26, नाक कान गला रोग संबंधी 74, नेत्र रोग संबंधी 98, तथा 42 अन्य रोगों से संबंधित जांच की गयी। कैंप में बच्चों को सूक्ष्म जलपान एवं गिफ्ट वितरति किये गये।
शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनु जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम. डॉ निधि रावत, मेड्रिना हास्पिटल से डॉ हर्षिता, डॉ प्रियंका गैरोला, डॉ शशि वासन, डॉ के आर सोन, डॉ अनु स्वरूप, डॉ निशा सिंगला, डॉ जे पी नौटियाल, डॉ हर्षवर्धन खुराना सहित आबीएसके टीम से नवीन, सविता नेगी, डॉ पूनम, नीमा, वन्दना, एनसीडी सेल से सुभांश भट्ट एवं प्रवीन खत्री, एवं गीता शर्मा, कल्पना उपस्थित रहे।
विभाग का संकल्प,  जनपद  अंतिम व्यक्ति तक  स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ : सीएमओ डॉ मनोज शर्मा 
शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य की रजत जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग का संकल्प है कि जनपद के अंतर्गत अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंच सके। शिविरोें में आने वाले लाभार्थियों को स्वास्थ्य जांच सहित परामर्श तथा निःशुल्क औषधि सेवाएं उपलब्ध कराई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *