उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह:  पीएम मोदी अब 9 नवंबर को  होंगे विशेष कार्यक्रम में शामिल

मुख्य कार्यक्रम एफआरआई ग्राउंड, देहरादून में आयोजित किया जाएगा
देहरादून: उत्तराखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार
प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर  को देहरादून में आयोजित विशेष समारोह में शिरकत करेंगे। मुख्य कार्यक्रम एफआरआई ग्राउंड, देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत राज्य सरकार ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ-साथ अन्य आयोजन तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
समारोह को लेकर  प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। राज्य के 25 वर्षों के विकास और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए इस रजत जयंती समारोह में महत्वपूर्ण रोडमैप भी पेश किया जाएगा। इससे पहले कार्यक्रम की संभावित तिथि 11 नवंबर बताई जा रही थी, लेकिन अब इसे 9 नवंबर को फाइनल कर दिया गया है।
सरकार ने कहा है कि इस कार्यक्रम में आम जनता के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे, ताकि वे राज्य स्थापना दिवस के महापर्व का हिस्सा बन सकें। समारोह में उच्च स्तरीय अतिथियों और राज्य के गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी।
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नौ नवंबर को शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसी हिसाब से तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जहां तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर के जश्न में शामिल होंगे। पहले प्रधानमंत्री  मोदी का 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम था जो कि संशोधित हो गया है।
अब पीएम मोदी नौ नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एफआरआई में भव्य कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है। उधर, प्रदेश के हर जिले में राज्य स्थापना पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने बताया कि पीएम मोदी के नौ नवंबर के कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
11 दिन तक मनेगा रजत जयंती का जश्न
• 01 नवंबर : सीएम आवास में शाम को ईगास, इसके बाद सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में कॉमेडी फेस्ट होगा।
• 02 नवंबर : पर्यटन विभाग की जौलीकॉंग, आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन, शाम को कॉमेडी फेस्ट का कार्यक्रम गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में।
• 03 नवंबर : विधानसभा विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट का समापन।
• 04 नवंबर : विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन, काशीपुर में नगर निकायों के मेयर-अध्यक्षों का सम्मेलन, गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में शाम को कार्यक्रम।
• 05 नवंबर : दून विवि में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, हरिद्वार में खेल विभाग की हॉकी व पारंपरिक खेल चैंपियनशिप, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
• 06 नवंबर : हरिद्वार में संत सम्मेलन, आईटीआई निरंजनपुर दून में रोजगार मेला, परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव, रामनगर नैनीताल में जन-वन उत्सव, हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
• 07 नवंबर : पंतनगर में कृषक सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
• 08 नवंबर : तहसील मुख्यालय, जनपद मुख्यालय पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन व सम्मान, हल्द्वानी में महिला सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
• 09 नवंबर : पुलिस लाइन में रैतिक परेड, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
• 10 नवंबर : देहरादून में शीतकालीन पर्यटन से संबंधित हितधारकों का सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
• 11 नवंबर : राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह मुख्य कार्यक्रम एफआरआई में, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *