उत्तराखंडदेहरादून

राज्यसभा MP डॉ. नरेश बंसल ने  सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सहसपुर ब्लाक के हरियावाला गांव को चुना , ग्रामीणों के बीच पहुंचकर  जानीं समस्याएं

जिले के सभी अधिकारियों संग पहुंचे गांव
देहरादून।भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने इस वर्ष की योजना में  सांसद आदर्श ग्राम का चयन किया है। इसके लिए देहरादून के सहसपुर ब्लाक के हरीयावाला कलां गांव का चयन किया गया है।
डा. नरेश बंसल ने अपने नोडल जिले देहरादून के सहसपुर ब्लाक के हरियावाला कलां गांव का चयन किया है, जिसे बतौर सांसद गोद लेकर इस गांव के विकास की रूपरेखा तय करने के लिए आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता मिलन कर समस्या जानने के लिए  शनिवार  को डा. नरेश बंसल सभी संबंधित अधिकारियों के साथ गांव हरियावाला पहुंचे व उपस्थित जनप्रतिनिधिगण व गांव के निवासियों से समस्याएं जानी व विकास के लिए सुझाव मांगे जिसके तहत गाँव के विकास का प्लान अधिकारीगण के साथ बैठक में तय किया जाएगा।इससे ग्राम व्यवस्था को भी सशक्त किया जा सकेगा।
डा. नरेश बंसल ने समस्त विभागों को निर्देशित किया है कि इस ग्राम पंचायत की कार्य योजना डीआरडीए में उपस्थित होकर पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद गांव को समग्र योजना से आच्छादित करने के अभियान में जुटेंगे। इस कार्य मे किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।उन्होंने स्थानीय स्तर पर विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्य निर्धारण कर कार्य करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि मूल रूप से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय से कार्य करने के बाद ही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा सकता है।
बैठक में विधायक  सहदेव पुंडीर ,सीडीओ अभिनव शाह ,पीडी विक्रम ,जिला पंचायत सदस्य कंचन देवी ,ग्राम प्रधान रजनी देवी ,प्रधान कंडोली कोमल देवी,धीरज गुलेरिया कनिष्ठ प्रमुख,पूर्व प्रधान आशीष नेगी,मेघ सिंह आदि  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *