भाजपा ने किया 9 प्रदेश प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान , इन्हें मिली जिम्मेदारी
विधायक खजान दास और विनोद चमोली का नाम भी शामिल
देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है।
भाजपा ने विधायक खजान दास, विनोद चमोली, मथुरा दत्त जोशी, नवीन ठाकुर, गुरविंदर सिंह चंडोक,कुंवर जपेंद्र सिंह, हनी पाठक, कमलेश रमन और विकास भगत के नाम शामिल हैं।

