मुख्यमंत्री धामी देहरादून में करेंगे सासंद खेल महोत्सव का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल ने किया इनवाइट
देहरादून में 27 अक्टूबर से 25 दिसम्बर तक आयोजित होंगे “सासंद खेल महोत्सव
देहरादून।भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
डा.नरेश बंसल ने दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
डा. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री को देहरादून में 27 अक्टूबर से 25 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले “सासंद खेल महोत्सव” के नवोदय विद्यालय में शुभारंभ कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के रूप मे आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया व स्वीकृति दी।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

