उत्तराखंडचमोली

चमोली में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरते ही लगी आग,पति,पत्नी और बेटे की मौत

गोपेश्वर-पोखरी रोड पर देवखाल के पास  200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में भाई दूज पर दर्दनाक हादसा हो गया। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर देवखाल के पास एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर अटक गई। फिर नीचे की सड़क पर गिरते ही उसमें आग लग गई। कार गिरते ही यूजेवीएनएल देहरादून में तैनात ईई और उनकी पत्नी बाहर छिटक गए। ईई की मौके पर मौत हो गई, जबकि रात साढ़े आठ बजे पत्नी ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार में फंसे छोटे बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा आंशिक रूप से झुलस गया।। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया है। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार में आग लग गई ।जानकारी के अनुसार वाहन देवलखाल से पोखरी की ओर जा रहा था, तभी बीच रास्ते में देवखाल के पास ये हादसा हो गया और कार खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद कार में अचानक से आग भी लग गई। मौके पर मौजूद लोग ने जैसे-कैसे कार सवार दो लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उन्हें जान नहीं बच सकी।स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी । इसके बाद ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची।पति-पत्नी और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

एसडीआरएफ की टीम ने करीब 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर सभी लोगों को रेस्क्यू किया और उन्हें ऊपर सड़क पर लेकर आई, लेकिन तब तक तीन लोग दम तोड़ चुके थे।वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था, जिसको पुलिस ने जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। इस घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया की घटना के समय स्थानीय लोगो की ओर से मदद की गई, घटना के बाद पुलिस प्रशासन को मौके पर भेजा गया।मृतकों के नाम अनीता पत्नी अरविन्द त्रिपाठी,अरविन्द त्रिपाठी व अनंत पुत्र अरविन्द त्रिपाठी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *