सीएम पुष्कर धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को उनके आवास पर जाकर दी दिवाली की बधाई व शुभकामनाएं
कोश्यारी, खंडूड़ी, त्रिवेंद्र तीरथ, डॉ निशंक और हरीश रावत से उनके आवास पर जाकर की मुलाकात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने राजनीतिक गुरु उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सहित अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलकर दिवाली की बधाई दी है।
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी के डिफेंस कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें धनतेरस और दीपावली की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।वहीं दूसरी ओर सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम खंडूरी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। मुख्यमंत्री ने खंडूरी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के डिफेन्स कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें धनतेरस और दीपावली की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।इनके अलावा सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत के निवास पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी |
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रावत को दीपावली की हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने हरीश रावत की हाल ही में हुई दुर्घटना के बाद उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री धामी पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के निजी आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर निशंक के प्रति अपना स्नेह और आदर व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि के लिए शुभेच्छा व्यक्त की।

