उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

जनता कांग्रेसी राजनैतिक पाखंड से वाकिफ, वोट चोर मानते हुए चुनावों में दो बार दी है सजा-   खजान दास

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- कांग्रेसी हस्ताक्षर
अभियान, चोर मचाए शोर जैसा
देहरादून । भाजपा ने कांग्रेसी हस्ताक्षर अभियान पर तंज करते हुए इसे चोर मचाए शोर की अभिव्यक्ति बताया है।  जनता कांग्रेस के ऐसे राजनीतिक पाखंड से अच्छी तरह वाकिफ है लिहाजा वोट चोरी का दोषी पाते हुए पहले लगातार दो बार गद्दी छोड़ने की सजा सुना चुकी है।
पार्टी मुख्यालय में इस मुद्दे पर मीडिया को दी गई प्रतिक्रिया में प्रदेश प्रवक्ता खजान दास ने कांग्रेसी अभियान को पूरी तरह फ्लॉप और राजनीतिक शोशेबाजी बताया। उन्होंने कहा, देश में वोट चोरी का यदि कोई सबसे बड़ी गुनहगार है तो वह कांग्रेस पार्टी है। आजादी से पहले से ही, अपनी पार्टी के अंदर का लोकतंत्र हो या बाहर का, हमेशा कांग्रेस ने सक्षम और योग्य नेतृत्वकर्ताओं के हक पर डाका डाला गया। सबसे पहले नेहरू ने सरदार पटेल को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के लिए मिले वोटों  की चोरी की और पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष और फिर उसी अधिकार से देश के पहले प्रधानमंत्री बने। डॉ आंबेडकर संसद में पिछड़ों की आवाज ना बने इसके लिए तमाम षड्यंत्र कर उन्हें हराया गया। इंदिरा गांधी ने तो देश पर आपातकाल थोप कर, लोकतांत्रिक अधिकारों पर डाका डालने का काम किया था। देश गवाह है कि इनके 60 सालों के शासन में खुलेआम बूथ कैपचरिंग से ही चुनाव जीते गए।

उन्होंने आइना दिखाया कि जब से चुनाव प्रणाली में सुधार हुआ तब से कांग्रेस पार्टी का जीतना लगभग असंभव हो गया है। लाख प्रयासों के बाद भी लगातार तीसरी बार केंद्र में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि हताश निराश कांग्रेस ‘नाच न आए आंगन टेढ़ा’ की तर्ज पर पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ही खराब बता रही है। लेकिन देश की तरह प्रदेश की जनता भी बेहद समझदार और जागरूक है, वह किसी भी तरह इनके ड्रामे से प्रभावित नहीं हो रही है। अन्य अभियानों की तरह कांग्रेस पार्टी का यह अभियान भी जन सहभागिता की दृष्टि से पूरी तरह शून्य रहा।

वही तंज कसते हुए कहा कि इस अभियान में कांग्रेस की स्थिति चोर मचाए शोर जैसी बन गई है। क्योंकि जनता को मालूम है कि जो वोट चोर है, उसे गद्दी छोड़ने की सजा 2017 और 22 में चुनावों में दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *