उत्तराखंडदेहरादूनधर्म-संस्कृति

सीएम धामी विजयदशमी पर लक्ष्मण चौक, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव व रावण दहन में हुए शामिल,कहा – विकल्प रहित संकल्प के साथ उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प

नकल माफियाओं पर कसी गई नकेल, 25 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी,
युवाओं के हितों की रक्षा के लिए नकल विरोधी कानून सबसे कठोर कानून – मुख्यमंत्री 
पिछले तीन वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही
देहरादून।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी विजयदशमी के अवसर पर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हिंदू नेशनल स्कूल देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव व रावण दहन में सम्मिलित हुए ।
इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा  कि लक्ष्मण चौक पर हर वर्ष होने वाला यह आयोजन हमारे लिए विशेष है, क्योंकि इस आयोजन के प्रणेता राज्यसभा सांसद ,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष   नरेश बंसल हैं। मैं, उन्हें साधुवाद देता हूं कि उन्होंने इस कार्यक्रम को जनजागरण और सांस्कृतिक चेतना का एक माध्यम बनाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा एक पर्व मात्र नहीं है, बल्कि ये हमारे जीवन में एक पाथेय का कार्य करता है।  यह हमें सिखाता है कि चाहे असत्य कितना भी बलवान क्यों न हो, उसकी पराजय निश्चित है। यह हमें बताता है कि शक्ति और ज्ञान का दुरुपयोग अंततः पतन की ओर ही ले जाता है। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन मर्यादा, धर्म और कर्तव्य का अद्भुत उदाहरण है। एक आदर्श पुत्र, आदर्श पति और आदर्श राजा के रूप में उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। भगवान राम ने यह संदेश दिया कि धर्म की रक्षा के लिए कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएँ, विजय सदैव धर्म की ही होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य से भ्रष्टाचार रूपी रावण को भी जड़ से समाप्त करने के लिए ‘’ज़ीरो टॉलरेंस’’ की नीति के साथ संकल्पित होकर कार्य कर रही है।   हमने प्रदेश के इतिहास में पहली बार आईएएस और पीसीएस स्तर के अधिकारियों सहित पिछले तीन वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त 200 से अधिक लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की है।
इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल,  विधायक  खजान दास, दर्जा धारी पुनीत मित्तल,सिद्धार्थ बंसल, कुणाल बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *