उत्तराखंडदेहरादूनधर्म-संस्कृति

दशहरा मेले की तैयारी पूरी- लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी करेगी  60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

दून के हिन्दू नैशनल इंटर कालेज मैदान में होगा भव्य दशहरे मेले का आयोजन, सीएम धामी और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल होंगे शामिल : सिद्धार्थ
देहरादून।असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले दशहरा पर्व को लेकर देहरादून में तैयारियां पूरी कर ली गई है और गुरूवार को अंहकार रूपी रावण के पुतले का दहन लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी द्वारा हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज मे किया जाएगा।देहरादून के हिन्दू नैशनल इंटर कालेज मैदान में विशाल व भव्य दशहरा मेले का बड़ा आयोजन होता है।लक्षमण चौक वैलफेयर सोसाइटी विगत कई वर्षों से दशहरा मेला का आयोजन करता आ रहा है ।
मीडिया प्रभारी  सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि हिन्दू नैशनल इंटर कालेज मैदान में इस बार 60 फीट ऊंचे रावण का पुतला बनाया गया है। रावण,मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का गुरुवार  शाम को दहन किया जाएगा व लंका दहन भी होगा।
वर्षा का मौसम देखते हुए रावण व अन्य पुतलो को रेनकोट पहनाया गया है व एल ई डी लाइट्स से सजाया गया है।रावण तलवार चलाएगा, आंखें टिमटिमाएगा।

आयोजक मंडल के मिडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि दशहरा मेला कार्यक्रम में दशानन, कुम्भकरण एवं मेघनाद के बड़े-बड़े पुतलों व भव्य स्वर्ण लंका का निर्माण प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा किया गया है।हिन्दू नैशनल इंटर कालेज मैदान में दशहरा मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। दशानन, कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतलों व लंका को तैयार कर मैदान में खड़ा कर दिया गया है।इस बार आतिशबाजी का गजब का नजारा भी देखने को मिलेगा।

मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ,संस्था संरक्षक राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष भाजपा व सासंद राज्य सभा नरेश बंसल  व विभिन्न मंत्रीगण,सांसद,विधायकगण कार्यक्रम मे प्रतिभाग कर रावण दहन करेंगे।रावण दहन के बाद आकर्षक एवं मनमोहक आतिशबाजी की जाएगी।

युवा नेता सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि इस बार रावण के पुतले को जोधपुरी अचकन, सिल्क की धोती पहनाई गई हैं।साथ ही मेघनाद, कुंभकर्ण, शूपर्णखा और ताड़का के पुतलों व लंका का भी निर्माण किया गया है व मेले मे विभिन्न खान-पान,झुले व खिलौने के स्टाल है साथ ही स्पेशल लाईट एवं साउंड इफेक्ट्स के साथ उच्च कोटी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमे फेम कलाकार भाग लेंगे।युवा समाज सेवी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि मेले स्थल पर मेले में आने वाले आमजन के लिए रावण दहन स्थल के पास ही पेयजल व फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *