उत्तराखंडदेहरादून

चंपावत में तेजी से हो रहा विकास, मल्टीस्टोरी पार्किंग व आईएसबीटी का निर्माण जारी : सीएम धामी

जिला अस्पताल में 20 करोड़ की लागत से बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, महिला छात्रावास व आईटी लैब भी बनेंगे,
चूका क्षेत्र बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन, माँ पूर्णागिरी रोपवे का कार्य गतिमान : सीएम
साहसिक पर्यटन व शारदा कॉरिडोर से चंपावत को नई पहचान मिलेगी,
महिला टेक्नोलॉजी पार्क से महिलाओं को मिलेगा रोजगार व उद्यमिता का अवसर,
श्यामलाताल झील व विज्ञान केंद्र का निर्माण कार्य जारी, नई पीढ़ी को मिलेगा फायदा,
कहा – रामलीला कराती है हमारी संस्कृति की आत्मा, जीवन का दर्शन
देहरादून।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने कहा कि आज डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ चंपावत सहित पूरे प्रदेश में सीधे पहुँच रहा है। चंपावत में विभिन्न मोटर मार्गो के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के साथ ही जाम की समस्या हल करने के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग्स का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं आईएसबीटी का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। जिला अस्पताल में 20 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक के साथ ही, महिला छात्रावास व आईटी लैब का कार्य भी कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चूका क्षेत्र को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न मन्दिरों के पुर्ननिर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों के साथ ही माँ पूर्णागिरी मंदिर के लिए रोपवे का निर्माण कार्य गतिमान है। चंपावत में साहसिक पर्यटन की दृष्टि से भी असीम संभावनाएं हैं, इसके विकास के लिए भी हम कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा शारदा कॉरिडोर बनाने की हमारी विस्तृत परियोजना पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। हम पूर्णागिरि क्षेत्र में स्पिरिचुअल जॉन और ईको टूरिज्म विकसित करने के लिए भी प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत में विज्ञान केंद्र का निर्माण कार्य जारी है, जो नई पीढ़ी को विज्ञान और तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर देगा। साथ ही महिला प्रौ‌द्योगिकी पार्क स्थापित कर महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा श्यामलाताल झील में डेवलपमेन्ट का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  बुधवार को चंपावत में विभिन्न रामलीला मंचन कार्यक्रमों को वर्चुअल सम्बोधित कर रहे थे  |
सभी को शारदीय नवरात्रि की महानवमी एवं  विजयादशमी की  शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री  धामी ने कहा  कि रामलीला का मंचन हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा है, ये केवल धार्मिक कथा का मंचन नहीं है, बल्कि संपूर्ण जीवन का दर्शन है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चम्पावत सहित चम्पावत के विभिन्न रामलीला कमेटियों के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *