पेपर लीक प्रकरणः एसआईटी ने आगे बढ़ाई जांच, हरिद्वार और टिहरी में SIT करेगी जन संवाद
देहरादून।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा 2025 पेपर लीक-नकल प्रकरण की एसआईटी ने जांच आगे बढ़ा दी है। इसके तहत एस.आई.टी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के लिए विशेष जन संवाद आयोजित करने जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में पेपर लीक अथवा नकल संबंधी आरोपों पर शासन , प्रशासन सख्ती से कार्यवाही कर रहा है, एवं नकल संबंधी आरोपों की गंभीरता से जांच हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिनांक 24 सितंबर को मुख्यमंत्री के निर्देशों पर विशेष अन्वेषण दल यानी एसआईटी का गठन किया गया है।
एस.आई.टी का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के लिए विशेष जन संवाद
27 सितंबर 2025 को हरिद्वार जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक
29 सितंबर 2025 को टिहरी जिले के कलेक्टर सभागार में दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
इन संवाद बैठकों में इच्छुक प्रतियोगी अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक प्रतिभाग कर स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 से संबंधित अपनी शंकाओ एवं प्रश्नों सहित, यदि उनके पास कोई सूचना हो, तो उसे एस०आई०टी० के समक्ष साझा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जन संवाद बैठकों में परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अनेक अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक, कोचिंग संस्थान व जनसरोकार से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति उपरोक्त प्रकरण से संबंधित प्रश्नों, शंकाओं एवं सूचनाओं के संबंध में स्पष्टता चाहने के साथ ही SIT से प्रत्यक्ष रूप से संवाद भी कर सकता है।

