उत्तराखंडदेहरादून

नगर आयुक्त देहरादून नमामि बंसल ने कहा- स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं

स्वच्छता शपथ आयोजन में कहा –स्वच्छता ही सेवा अभियान “एक दिन, एक घंटा, एक साथ”
देहरादून।भारत सरकार की और से राष्ट्रव्यापी स्तर पर संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर निगम देहरादून द्वारा “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शपथ का आयोजन नगर निगम मुख्यालय में किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त  नमामी बंसल ने निगम के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों एवं निगम कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
इसी क्रम में नगर निगम ने विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, जोनल कार्यालयों, पार्किंग स्थलों, वेण्डिंग जोन इत्यादि पर भी स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शपथ ग्रहण के बाद “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वैच्छिक श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों तथा नगर निगम कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने सभी नागरिकों से यह आग्रह करता है कि वे स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं तथा “स्वच्छ देहरादून, स्वस्थ देहरादून” के संकल्प को साकार करने में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *