उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनहरिद्वार

यूकेएसएसएससी (UKSSSC) भर्ती परीक्षा: बेरोजगार संघ ने किया पेपर लीक का दावा, हरिद्वार पुलिस ने बॉबी पवार को हिरासत में लिया

बेरोज़गार संघ ने प्रेस वार्ता कर कहा- परीक्षा शुरू होने के आंधे घंटे बाद ही 11:35 बजे पेपर का एक सेट लीक हुआ
हरिद्वार/देहरादून।उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भी सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले बेरोजगार युवाओं की  उम्मीद और आशाओं को तोड़ने के लिए नकल माफिया अभी भी हथकंडे अपनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
पिछले कुछ सालों में लगातार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं और लगातार भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे खड़ी रही है।
रविवार को आयोजित हुई उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की पेपर को लेकर हुआ है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने प्रेस वार्ता कर मामले को लेकर दावा किया है।
दरअसल, यूकेएसएसएससी की  परीक्षा रविवार सुबह 11 बजे प्रदेश के 445 केंद्रों में आयोजित हुई। लेकिन बेरोजगार संघ का दावा है कि परीक्षा शुरू होने के करीब आंधे घंटे बाद ही 11:35 बजे पेपर का एक सेट लीक हो गया।
बेरोजगार संघ का मानना है कि हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लीक हुआ है,जिसके बाद  बेरोजगार संघ दावा कर रहा है कि पेपर की गोपनीयता भंग हुई है। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल का कहना है कि जो पेपर बाहर आया था, और परीक्षा में अभ्यर्थियों के मिले पेपर का मिलान किया गया तो कई प्रश्न मिल रहे हैं।
कल सचिवालय कूच का ऐलान
पेपर लीक का दावा करने के बाद अब बेरोजगार संघ ने 22 सितंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में इकट्ठा होकर सचिवालय कूच करने का ऐलान किया है। साथ ही इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की मांग रखी है।
कहा – एसटीएफ को उपलब्ध कराया था ऑडियो
बीते दिवस 20 सितंबर को देहरादून पुलिस और एसटीएफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के साथ ठगी करने वाले दो आरोपी पंकज गौड़ और हाकम सिंह की गिरफ्तारी की थी। हालांकि, इस मामले पर बेरोजार संघ का कहना है कि उन्होंने इस खुलासे से पहले 9 सितंबर को एसटीएफ को एक ऑडियो दिया था, जिसमें पंकज गौड़ यूकेएसएसएससी पेपर देने वाले किसी अभ्यर्थी को अपने जाल फंसा रहा है और 15 लाख रुपए की मांग के साथ देहरादून बुला रहा है। बेरोजगार संघ की दी गई ऑडियो के बाद ही एसटीएफ अलर्ट मोड पर आई थी और उसके बाद ही शनिवार को पंकज गौड़ और हाकम सिंह की गिरफ्तारी की गई ।
आयोग ने कहा, प्रश्न पत्र के तीन पन्ने आए बाहर 
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के चेयरमैन गणेश शंकर मर्तोलिया ने पेपर लीक मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रश्न पत्र से जुड़े तीन पन्ने बाहर आए हैं। हालांकि, शुरुआती जांच में यह पन्ने पढ़ने योग्य नहीं पाए गए हैं। चेयरमैन ने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे, ऐसे में यह बड़ा सवाल बनकर उभरा है कि फिर भी ये पन्ने बाहर कैसे आए? इस पूरे मामले पर आयोग स्तर पर उच्च स्तरीय बैठक हुई है,जिसमें विभिन्न पहलुओं की गहनता से समीक्षा की गई है।
पुलिस ने उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार को हरिद्वार में हिरासत में लिया
हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पेपर लीक होने का दावा करने के कुछ घंटे बाद ही  पुलिस ने उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार को हरिद्वार में हिरासत में ले लिया। बॉबी से पूछताछ की जा रही है कि उनके पास लीक हुआ पेपर कहां से पहुंचा। इस दौरान बॉबी के समर्थक भड़क गए और उनकी पुलिस से नोंकझोंक हुई। बॉबी पवार एक कार्यक्रम में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे थे।
गौरतलब है कि 20 सितंबर को एसटीएफ और देहरादून पुलिस की सयुक्त कार्रवाई में हाकम सिंह और पंकज गौड़ पहले ही पकड़े जा चुक हैं। अब नए आरोपों ने आयोग की परीक्षा प्रणाली पर फिर सवाल खड़े कर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *