उत्तराखंडदेहरादून

नगर आयुक्त नमामि बंसल  भारी बारिश से प्रभावित मोहिनी रोड, बलबीर रोड व चंद्र नगर एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला क्षेत्र में जाकर हालात को देखा

मलबे को हटाने के लिए जेसीबी एवं बॉबकैट मशीनों को लगाया
देहरादून।बीती रात्रि हुई भारी वर्षा के कारण देहरादून नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव एवं आपदा की स्थिति उत्पन्न हुई। नदियों व नालों में जलस्तर बढ़ने से  रिस्पना नदी बिंदाल नदी के किनारे घर पुस्तों पुल, आस-पास स्थित मकान एवं दुकानें प्रभावित हुई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त  नमामी बंसल ने आज प्रातः प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण मोहिनी रोड, बलबीर रोड एवं चंद्र नगर एमडीडीए पुल क्षेत्र में किया , जिस पर नगर निगम ने तुरंत क्विक रिस्पांस टीम  भेजी।
वर्षा से आए मलबे को हटाने के लिए तत्काल जेसीबी एवं बॉबकैट मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है ।
जलभराव वाले क्षेत्रों में शीघ्र निकासी के लिए वाटर पंपों का उपयोग किया गया ।प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य एवं सफाई अभियान को युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है ।
आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्यवाही की जाए तथा किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
नगर निगम की टीमों द्वारा राहत एवं पुनर्स्थापन कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया गया है। मलबा हटाने, जलनिकासी एवं स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य निरंतर जारी है, ताकि नागरिकों को शीघ्र सामान्य स्थिति प्राप्त हो सके।
इस निरीक्षण में सहायक नगर आयुक्त  राजबीर सिंह चौहान, संबंधित वार्ड पार्षदगण एवं मुख्य सफाई निरीक्षक भी उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि नगर निगम देहरादून सभी नागरिकों को आश्वस्त करता है कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और प्रभावित क्षेत्रों को शीघ्र सामान्य स्थिति में लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *