उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

सीएम धामी के बर्थडे को कई कार्यक्रमों के साथ मनाएगी भाजपा ,ब्लड डोनेशन, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलेगा-महेंद्र भट्ट

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने  मुख्यमंत्री धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
देहरादून। भाजपा परिवार ने मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने आपदा के मद्देनजर सीएम द्वारा सेवा और सादगी से जन्मदिन मनाने का स्वागत किया है। वहीं पार्टी भी उनके जन्मदिन को ब्लड डोनेशन, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान आदि जनसहभागिता के कार्यक्रमों के साथ मनाएगी।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में, मुख्यमंत्री धामी के स्वास्थ्य और दीघार्यु होने की ईश्वर से कामना की है। साथ ही कहा कि, पीएम मोदी के विकसित भारत विजन को उत्तराखंड में साकार कर रहे हैं। उनके द्वारा वर्तमान दशक उत्तराखंड का बनाने के लक्ष्य पूर्ति के लिए सीएम के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज मुख्यमंत्री धामी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व युवाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है। प्रत्येक देवभूमिवासी उनकी गंभीरता, संवेदनशीलता, कर्मठता और समर्पण का कायल है, ऐसे में उनके जन्मदिन को लेकर जनता में उत्साह रहता है।

उन्होंने सीएम द्वारा अपने जन्मदिन को जनसेवा और सादगी के साथ मनाने के निर्णय को आपदा के दृष्टिगत उचित बताया है। निसंदेह जिस तरह की त्रासदी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई है, उससे सभी लोग गमगीन हैं। स्वयं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समूची सरकार और पार्टी संगठन आपदा पीड़ितों की मदद में रात दिन एक किए है। यह सीएम की संवेदनशीलता और भावनात्मक लगाव है कि वे अपने इस महत्वपूर्ण दिन में भी जनसेवा कार्यों को करने जा रहे हैं।
साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी भी उनके जन्मदिन को जनसहभागिता के साथ विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रम के माध्यम से मनाएगी। जिसके तहत युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा स्वास्थ्य शिविर, ब्लड कैंप, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शैक्षिक कार्यक्रम और सार्वजनिक धार्मिक हवन पूजन आदि का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *