उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

बेहतर मीडिया प्रबंधन का मिला इनाम- मनवीर चौहान ने हैट्रिक के साथ तीसरी बार संभाली प्रदेश मीडिया प्रभारी की कमान

2022  के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में मीडिया प्रभारी के तौर पर निभाया था शानदार रोल
देहरादून।भाजपा में प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा मे मीडिया विभाग की नियुक्ति अहम रही। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान पर पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताया है। हालांकि संगठन में बेहतर तालमेल के साथ चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी भी माने जाते हैं। वर्ष 2019 मे  उनकी नियुक्ति के बाद वह तीसरी बार नियुक्त हुए हैं और विपक्ष के हर हमले का तीखा प्रतिकार कर उन्होंने पार्टी संगठन मे अच्छी जगह बनाई है। 2022  के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर मीडिया प्रबंधन के लिए उन्हे पार्टी की ओर से तीसरी बार नियुक्ति को इनाम के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *