महापौर सौरभ थपलियाल व नगर आयुक्त नमामि बंसल ने किया शंकरपुर स्थित नगर निगम की गौशाला का निरीक्षण
निराश्रित 537 पशुओं की देख रेख के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा
देहरादून।महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल ने शंकरपुर स्थित नगर निगम की गौशाला का निरीक्षण किया गया। जहां निराश्रित 537 पशुओं की देख रेख के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । महापौर सौरभ थपलियाल ने आगामी शीत काल के दृष्टिगत पूर्व से तैयारियां करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए तथा नगर आयुक्त ने गौवंश के उपचार के लिए उपलब्ध दवाइयों के संबंध में तत्काल सभी आवश्यक सामग्री क्रय करने को निर्देशित किया गया ।इसके साथ ही घायल गौवंश के उपचार के लिए अतिरिक्त
पैरामेडिकल स्टाफ रखे जाने के निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त गौशाला में पूर्णतया ऑटोमेटिक
मैकेनाइज्ड ऑर्गेनिक वेस्ट मशीन का लोकार्पण किया गया , जिससे गौशाला में उत्पन्न गोबर से 24 घंटे के भीतर खाद बनाई जाएगी । 1 टन की क्षमता की इस मशीन से प्रतिदिन औसत 600 किलो खाद उत्पन्न होगी जिसका उपयोग नगर निगम के पार्कों तथा शहर के हरित क्षेत्र में किए जाने के साथ ही, इनके विक्रय की व्यवस्था भी की जाएगी । 26 लाख की यह मशीन राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम अंतर्गत क्रय की गई हैं, तथा इस प्रकार की 10 मशीन क्रय की जा रही है जो कूड़ा प्रबंधन में सहायक होंगी , तथा 2 अन्य मशीनें गौशाला में लगाई जाएंगी ।

