उत्तराखंडदेहरादून

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने लिया ऐतिहासिक टाउन हॉल (जुगमंदर हॉल) का जायजा, निगम दे रहा आधुनिक स्वरूप

नगर निगम टाउन हॉल में करा रहा मेंटेनेंस, एस्थेटिक एन्हांसमेंट का कार्य 
 देहरादून।नगर आयुक्त नमामि बंसल ने नगर निगम के ऐतिहासिक टाउन हॉल (जुगमंदर हॉल) का निरीक्षण किया गया।
यह भवन नगर निगम की धरोहर के रूप में जाना जाता है और वर्षों से नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रमों का केंद्र रहा है।
वर्तमान में टाउन हॉल में मेंटेनेंस, एस्थेटिक एन्हांसमेंट का कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्य का उद्देश्य हॉल की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए इसे आधुनिक स्वरूप प्रदान करना है, ताकि यह स्थल और भी आकर्षक, सुरक्षित तथा बहुउद्देशीय रूप से उपयोगी बन सके।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएँ। नगर आयुक्त ने कहा कि यह भवन केवल नगर निगम की ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देहरादून नगर की धरोहर है, इसलिए इसके सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर निगम की यह पहल शहरवासियों को एक सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं सांस्कृतिक पहचान से युक्त टाउन हॉल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्य पूर्ण होने के पश्चात यह स्थल पुनः सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों एवं नगर निगम की बैठकों के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में और भी गरिमा प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *