उत्तराखंड में भारतीय वन सेवा (IFS) अफसरों के बड़ी संख्या में ट्रांसफर,प्रमुख वन संरक्षक हॉफ समीर सिन्हा कैंपा की जिम्मेदारी भी संभालेंगे
वन मुख्यालय से लेकर शासन स्तर और जिलों में भी हुआ बड़ा फैरबदल,
धीरज पांडे को गढ़वाल का चीफ बनाया गया,
कहकशां नसीम को प्रतिनियुक्ति पर जलागम भेजा गया,
संजीव चतुर्वेदी को निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी की जिम्मेदारी दी गई
देहरादून। बहुप्रतीक्षित भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के तबादले बड़ी संख्या में सोमवार को किए गए।
वन मुख्यालय से लेकर शासन और प्रतिनियुक्ति से जुड़े कुछ पदों पर भी बदलाव हुए हैं, यही नहीं फील्ड पोस्टिंग पर भी नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएफएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव को लेकर काफी लंबे समय से होमवर्क चल रहा था, सोमवार को तबादला सूची जारी की गई है।
प्रमुख वन संरक्षक हॉफ समीर सिन्हा पूर्व की भांति कैंपा की जिम्मेदारी भी देखते रहेंगे।
रंजन कुमार मिश्रा से वन संरक्षण नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है, वहीं, उत्तराखंड वन विकास निगम में नीना ग्रेवाल को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया। एसपी सुबुद्धि को प्रमुख वन संरक्षक वन संरक्षण नोडल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। उत्तराखंड शासन में तैनात अपर सचिव कहकशां नसीम की जगह कल्याणी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, फिलहाल कहकशां नसीम अपर सचिव वन के अलावा यमुना सर्कल कार्यभार संभल रही थी, अब इन दोनों ही जिम्मेदारियों को कल्याणी को सौंपा गया है। कहकशां नसीम को प्रतिनियुक्ति पर जलागम भेजा गया है।
सुशांत पटनायक को वन अग्नि एवं आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। तेजस्विनी पाटिल को मुख्य वन संरक्षक और निर्देशक वन प्रशिक्षण पद से हटा कर उन्हें मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना और कुमाऊं चीफ की जिम्मेदारी दी गई। आईएफएस संजीव चतुर्वेदी से कार्य योजना की जिम्मेदारी वापस ली गई उन्हें मुख्य वन संरक्षक, निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी की जिम्मेदारी दी गई।
धीरज पांडे को गढ़वाल का चीफ बनाया गया। साउथ सर्किल की जिम्मेदारी नीतीश मणि त्रिपाठी को दी गई है, बीजू लाल को सदस्य सचिव उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड भेजा गया है। पंकज कुमार को वन संरक्षक अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई। चंद्रशेखर जोशी को प्रभारी वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं बनाया गया है। आकाश गंगवार को नैनीताल डीएफओ बनाया गया।
डीएफओ हरिद्वार वैभव कुमार को चकराता व स्वप्निल को हरिद्वार भेजा गया है। दिगांथ नायक को डीएफओ नरेंद्र नगर बनाया गया है। जीवन मोहन को लैंसडाउन, अभिमन्यु को गढ़वाल, सर्वेश कुमार को केदारनाथ, ध्रुव सिंह मार्ताेलिया को रामनगर,तरुण एस को कालागढ़ का डीएफओ बनाया गया।
महातिम यादव को उपनिदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व से हटाकर अब उपवन संरक्षक नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की जिम्मेदारी दी गई है।
आदित्य रन को बागेश्वर का डीएफ, रजत सुमन को रुद्रप्रयाग का डीएफ को बनाया गया। प्रणाली रमेश को उपवन संरक्षक वन संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई, वहीं, नरेश कुमार को अपर प्रमुख वन संरक्षक जाएका भेजा गया है।

