नगर आयुक्त नमामि बंसल के साथ दून को हरित और स्वच्छ बनाने की कार्ययोजना पर किया संवाद
सिटीजन फोरम के सदस्यों ने नगर आयुक्त नमामि बंसल व अन्य अफसरों से किया मंथन
देहरादून ।सिटीजन फोरम के सदस्यों ने नगर आयुक्त नमामि बंसल सें संवाद कर संयुक्त प्रयासों से दून को हरित और स्वच्छ बनाने की कार्ययोजना संबंधी बैठक की गई।
औपचारिक बैठक के दौरान श्रीमती रिंकू ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं डोर-टू-डोर कलेक्शन से संबंधित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
बैठक में नगर आयुक्त नमामि बंसल ने स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और भविष्य की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि
“स्वच्छ देहरादून बनाने में नागरिकों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। नगर निगम हर स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने हेतु कार्य कर रहा है। समाज के सभी वर्गों का सहयोग हमें इस दिशा में और मजबूती देगा।”
इस अवसर पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. अविनाश खन्ना, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान, मुख्य सफाई निरीक्षकगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करें ताकि स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर देहरादून का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।