उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा, मां- बेटी के साथ दुर्व्यवहार करना निंदनीय घटना, आयोग की टीम करेगी मामले की जांच

माँ, बेटी व पुलिस के विवाद को लेकर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के आदेश दिए ,
कुसुम कण्डवाल ने कहा, जो भी गलत
होगा , उसके विरुद्ध होगी कार्रवाई
देहरादून ।राजधानी देहरादून के रेसकोर्स में 13 अगस्त को बिजली पोल से केबिल डालने को लेकर विवाद के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने सख्ताई दिखाते हुए गंभीर जांच के आदेश दिए है। जानकारी के अनुसार यहां पर विद्युत की भूमिगत लाइन बिछाई गई है। एक परिवार के घर में बिजली दिक्कत होने के कारण उन्होंने केबिल लगाने के लिए विद्युतकर्मियों को बुलाया था, जिसको लेकर यहां विवाद हुआ।
मामले में राज्य महिला आयोग को शिकायतकर्ता ने  दर्ज कराई गई शिकायत में विस्तार से मामले जानकारी दी । महिला ने अपने व अपनी बेटी के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता करने की शिकायत की है।
मामले की जानकारी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल को मिलने पर उन्होंने थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी से फोन पर प्रकरण की जानकारी ली जिसमें थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में माँ व बेटी के द्वारा  मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता व मारपीट की गई है, इसके बाद अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने प्रकरण में एसपी सिटी सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से फोन पर वार्ता के क्रम में गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि उन्होंने दोनों पक्षो को आयोग में बुलाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य महिला आयोग की एक टीम द्वारा प्रकरण की गंभीर व निष्पक्ष जांच की जाएगी क्योंकि यह अत्यंत निन्दानीय घटना है, जो भी गलत होगा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून समाज की सुरक्षा के लिए है और यदि किसी के द्वारा कानून का गलत उपयोग किया गया है या कानून के नियमों का उल्लंघन किया है तो उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *