प्राधिकरण का एक्शन जारी- एमडीडीए ने 54 बीघा अवैध प्लाॅटिंग की ध्वस्त
अवैध व्यवसायिक भवन को किया गया सील
देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों देहरादून, विकास नगर में की जा रही प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण व डोईवाला क्षेत्र में किये जा रहे अवैध निर्माण सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
प्राधिकरण की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सतीश अग्रवाल की छरबा सहसपुर में लगभग 50 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
वहीं दूसरे मामले में एकजोत व अन्य द्वारा कैनाल रोड पहाडी गली चौक विकासनगर में लगभग 04 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।इस कार्यवाही में सहायक अभि. अभिषेक भारद्वाज, अवर अभि. सिद्धार्थ सेमवाल, ललित नेगी, सुपरवाईजर प्यारे लाल जोशी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
सेहराब मलिक द्वारा बुड्डी चौक शिमला बाईपास रोड में किये जा रहे अवैध व्यवसायिक भवन पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
इस कार्यवाही में सहायक अभि. विजय सिंह रावत, अवर अभि. जितेन्द्र सिंह, सुपरवाईजर राकेश सिंह मौके पर मौजूद रहे।

