उत्तराखंडदेहरादून

नगर निगम ने जल भराव की समस्या दूर करने को तैनात किए 12 डीवाटरिंग पम्प , मुख्य मार्गो पर 15 मिनट के अंदर पानी को किया जा रहा साफ

निगम की टीम के साथ ग्राउंड जीरो पर पहुंची नगर आयुक्त नमामि बंसल, लिया स्थिति का जायजा
देहरादून ।मुख्यमंत्री के दिये गये निर्देशो के क्रम में नगर निगम की टीम ग्राउण्ड जीरो पर जन समस्याओं के निदान कार्य में जुटी हुई हैं। सोमवार सुबह से हो रही भारी वर्षा के चलते नगर निगम के चारों जोनल कार्यालयों एवं मुख्यालय में अपने स्तर से कुल 12 डीवाटरिंग पम्प तैनात किये गये हैं, इसके साथ ही आपदा कट्रोल रुम में प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा रहा हैं। नगर निगम द्वारा भारी वर्षा के दौरान भी लगातार प्रिंस चौक एवं शहर के अन्य मुख्य मार्गो में डीसील्टिग पम्पों के माध्यम से बडे नालों के सिल्ट एवं कूडा साफ किया जा रहा है, जिसके चलते मुख्य मार्गो पर 15 मिनट से अधिक का जल भराव नही हो रहा है एवं निगम द्वारा नदी/नालों की ससमय सफाई करवाये जाने के परिणामस्वरुप इस वर्ष में जल भराव की शिकायतों में काफी कमी आयी हैं, पिछले साल की तुलना में अभी तक आधे से भी कम शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अभी तक नगर निगम में जल भराव की कोई बडी शिकायत प्राप्त नही हुई, जिससे कि यातायात अथवा सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ हो। भारी वर्षा के दृष्टिगत नगर आयुक्त नमामि बंसल द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत जल-भराव वाले स्थलों का निरीक्षण किया गया एवं नगर निगम की आपदा नियंत्रण टीम को 24×7  अलर्ट मोड मेें कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। निरीक्षण के दौरान कहां-कहां
नगर आयुक्त नमामि बंसल के साथ सहायक नगर आयुक्त राजवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *