हरित पखवाड़े के तहत नगर निगम ने चलाया और वृक्षारोपण अभियान – मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा – पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी
देहरादून।नगर निगम देहरादून की ओर से हरित पखवाड़े के अंतर्गत डांडा लखोंड में टेरिटोरियल आर्मी के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। वृक्षारोपण अभियान में महापौर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर कई पार्षदों ने भी वृक्षारोपण में शिरकत की।महापौर ने वृक्षारोपण वाले स्थान पर तार बाड़ करने एवं पौधों के संरक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर
महापौर सौरभ थपलियाल ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया । उन्होंने लगाए गए पौधों का संरक्षण करने का आवाह्न भी किया तथा प्लास्टिक की पॉलीथिन का उपयोग न करने का अनुरोध किया । उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम जितने पेड़ लगाएंगे , उतना ही पर्यावरण का संरक्षण कर पाएंगे।

