उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में बड़ा हादसा- मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत, 28 घायल, सीएम पुष्कर धामी ने घटना पर जताया दुख

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना
हरिद्वार।धर्मनगरी हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मंदिर मार्ग पर भगदड़ की  घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए हैं। वहीं मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम राहत बचाव  अभियान चलाया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है।
हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ की घटना में छह लोगों की मौत और 28 लोग घायल हो गए। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद राहत बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया । वहीं हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने घटना पर नजदीकी से नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
भगदड़ की घटना में कुल 28 लोग घायल हुए हैं जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है।
23 जुलाई  को जलाभिषेक के बाद अभी भी हरिद्वार में बड़ी संख्या  में कांवड़िये और आम जनमानस पहुंचा हुआ है ।शनिवार और रविवार होने की वजह से भी हरिद्वार में काफी भीड़ थी, जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ है, वह बेहद संकरा रास्ता है। हालांकि मेले के मौके पर इस रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है। लेकिन आज अत्यधिक भीड़ होने के बाद भी इस रास्ते से श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा था।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भी मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना की पुष्टि की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है।
ज्ञात हो कि हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. श्रद्धालु देश के कई प्रांतों से मां के दर्शन करने आते हैं. जिस कारण मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ती जाती है।
सीएम धामी ने जताया दुख
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।
भगदड़ पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख
मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *