उत्तराखंडदेहरादून

राज्यसभा सांसद डॉ नरेश सांसद बंसल की माता की रस्म पगड़ी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन – मुख्यमंत्री धामी भी पहुंचे,राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , गृहमंत्री,  रक्षा मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री सहित अनेक लोगों का शोक संदेश पढ़ा गया

मुख्यमंत्री धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित अनेक लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर व श्रद्धांजलि देकर जताई शोक संवेदना
देहरादून। राजधानी देहरादून मे भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डॉ नरेश बंसल  की  माताजी की रस्म पगड़ी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरवंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हाल मे हुआ।
ज्ञात हो  कि कुछ समय पहले डॉ नरेश बंसल की माता का स्वर्गवास हो गया था, जिसके निमित शुक्रवार को ब्राह्मभोज एवं तेहरवीं का कार्यक्रम संतों के सानिध्य एवं आशीर्वाद से हुआ।
सभी ने ब्रह्मभोज ग्रहण किया व उसके पश्चात श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह  दत्तात्रेय हौसबोले, राष्ट्रीय स्वयं संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख  राम लाल ,  इंद्रेश,  ब्रह्म देव , गृह मंत्री  अमित शाह , रक्षा मंत्री  राजनाथ , भाजपा महामंत्री संगठन  बी. एल. संतोष , पूर्व राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद, आदि  महानुभावों द्वारा भेजा गया शोक सन्देश पढ़ा गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  कार्यक्रम स्थल पर पंहुचे और श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन  शिव प्रकाश , भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल , केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा , भाजपा के पूर्व महामंत्री संगठन  संजय जोशी , कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल , उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट , पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल  भगत कोश्यारी, राष्ट्रीय कवि संगम के  जगदीश मित्तल एवं विभिन्न सांसदों एवं विधायकों, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी गण कार्यकर्ता बंधु व समाज के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सम्मानित जेष्ठ-श्रेष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने डाॅ बंसल  की माता को श्रद्धा सुमन व भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *