UttraKhand – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने जीआरडी में किया मेधावी छात्रों को सम्मानित , कहा – युवाओं को रोजगार दे रही वर्तमान सरकार
विभिन्न सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूलों के 10वी एवं 12वी के बोर्ड मेधावी छात्रों को मिला मेहनत का फल,
कार्यक्रम में संस्थान के वाईस चेयरमैन इंदरजीत सिंह और महानिदेशक डॉ पंकज चौधरी रहे मौजूद
देहरादून: राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी देहरादून में मंगलवार को देहरादून के विभिन्न सीबीएसई एवं
आईसीएसई स्कूलों के 10वी एवं 12वी के बोर्ड टोपर्स को सम्मानित किया।विशेष सम्मान समारोह में निजी स्कूलों के मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए संस्थान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। विभिन्न निजी स्कूलों से आए लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने समारोह में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने बताया कि संस्थान में नई एजुकेशन पॉलिसी में छात्रों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है ! ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।
समारोह का शुभारम्भ उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत, संस्थान के वाइस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, डॉली ओबेराय, प्रबजी ओबेराय एवं संस्थान के महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने दीप प्रज्वलित करके किया ।
छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डॉ रावत ने बताया कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है एवं बेसिक एवं उच्च शिक्षा के छेत्र में काफी नवाचार आधारित शैक्षिक प्रणाली राज्य में लागु की गयी है एवं सस्थान द्वारा नई एजुकेशनल पालिसी पूर्णतः लागु करने के प्रयासों की प्रशंशा भी की ।
उन्होंने पुरुस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए अपने ज्ञान का उपयोग मानव कल्याण के लिए करने, भारत को विश्वगुरु बनाने एवं 2027 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने का आह्वान किया ।
संस्थान के वाइस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने सफल आयोजन के लिए शिक्षकों का धन्यवाद किया एवं कहा कि सस्थान मेधावी छात्रों की प्रतिभा को निखारकर उनको राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय अवसर प्रदान करने के लिए दृढ़ सकल्प है। इस अवसर पर सस्थान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय, डॉली ओबेराय, सरदार प्रबजी ओबेराय, महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी, सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें ।

