उत्तराखंडदेहरादूनहरियाणा

हरियाणा के सीएम नायाब सैनी डॉ नरेश बंसल के आवास पहुंचे,राज्यसभा सांसद की माता के निधन पर जताया शोक

राज्यसभा सांसद की माता को श्रद्धा सुमन किए अर्पित,
कैबिनेट मंत्री सुबोध  सहित कई सांसदों ने भी जताया शोक
देहरादून ।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल के आवास पर पहुंचे।
उनके अलावा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ,उत्तराखंड सरकार में मंत्री  सुबोध उनियाल ,सांसद अजय भट्ट ,पूर्व सांसद कांता कर्दम भी डा. नरेश बंसल के आवास शोक व्यक्त करने पहुंचे।

डा. नरेश बंसल की माता  श्रीमती पानो देवी  का निधन कुछ दिन पूर्व  हो गया था।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब  सैनी व सभी  नेताओं ने डा. नरेश बंसल की  माता  के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री  नायाब सैनी  व अन्य नेताओं ने डा. नरेश बंसल की  माता पानो देवी  के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की व परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने ढांढस भी बंधाया। साथ ही आश्वस्त किया कि वह हमेशा परिवार के साथ खड़े हैं।
इस अवसर पर भारी संख्या मे स्थानीय नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *