उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

देहरादून जनपद में खसरा और रूबेला उन्मूलन को तीन चरणों में चलेगा विशेष टीकाकरण सप्ताह

खसरा और रूबेला उन्मूलन अभियान 2026 की जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित,5 वर्ष की आयु तक के खसरा और रूबेला वैक्सीन से प्रतिरक्षित बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा
देहरादून। खसरा और रूबेला उन्मूलन अभियान 2026 की जिला टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को निक देहरादून के सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देहरादून केके मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिला टास्क फोर्स की बैठक में सहयोगी विभागों, समस्त चिकित्सालयों से चिकित्सा अधिकारी /ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक ने प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिला टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य जनपद में 2026 तक खसरा और रूबेला का उन्मूलन किया जाना है। इस अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार द्वारा रोड मैप तैयार किया गया है ।जिसमें 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों को जो खसरा और रूबेला वैक्सीन से प्रतिरक्षित है का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही समुदाय में ऐसे रोगियों की पहचान एवं उपचार किया जाएगा। जिनको बुखार के साथ लाल चकते वाले दाने हों ।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दिनेश चौहान ने बताया कि खसरा और रूबेला वैक्सीन बच्चों को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखती है ।साथ ही बच्चों को खसरे से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं दस्त, निमोनिया, बच्चों के प्रतिरोधक क्षमता में कमी आदि से सुरक्षा चक्र तैयार करती है। खसरा और रूबेला उन्मूलन लक्ष्य प्राप्त किए जाने के लिए जनपद में तीन चरणों में विशेष टीकाकरण सप्ताह आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण 21 से 31 जुलाई तक, द्वितीय चरण 19 से 29 अगस्त तक तथा तृतीय चरण 18 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। विशेष टीकाकरण सप्ताह में नियमित टीकाकरण से वंचित सभी लाभार्थियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *