उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना ने दून अस्पताल जाकर की बच्चे से मुलाकात, निर्दयता से पीटने पर जताई गहरी चिंता

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना ने 5 वर्षीय बालक के साथ क्रूरता मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया
देहरादून।उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने दून अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती 5 वर्षीय मासूम बालक से मुलाकात की , जिसे निर्दयता से पीटा गया है। यह घटना न केवल कानून और सामाजिक सुरक्षा तंत्र पर सवाल उठाती है, बल्कि हमारी सामाजिक संरचना पर भी एक गहरी चोट है।
इस हृदयविदारक घटना पर डॉ. खन्ना ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि जब वह बच्चे से मिलने पहुंची, तो मन में यही प्रश्न उठा कि हम किस प्रकार का समाज बना रहे हैं? एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है।”
अभियुक्ता के पति ने बताया  कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है, लेकिन इस बात की जानकारी उसने छुपाई। पहले वह तीन महीने पूर्व आई थी और उसके बाद अपने ससुर के देहांत के कारण कुछ समय तक नहीं आई। घटना के कुछ दिन पहले ही वह वापस लौटी थी।
पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी महिला ने घटना से पहले चाकू मांगा और बच्चे को “प्यारा” बताने के बाद ही उसे निशाना बनाया। उसके इस असामान्य व्यवहार की अनदेखी करना भी एक सामाजिक चूक मानी जानी चाहिए।
डॉ. खन्ना ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के मामलों में यह देखने को मिल रहा है कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोग सत्यापन के अभाव में देवभूमि में बस जाते हैं और इस प्रकार की जघन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं। मकान मालिकों की और से पुलिस सत्यापन न कराना एक गंभीर लापरवाही है।

उन्होंने प्रशासन और समाज से अपील करते हुए कहा कि
बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराए पर कमरा न दिया जाए।उस व्यक्ति का पुराना आपराधिक या मानसिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से सत्यापित किया जाए।
इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन और आम नागरिकों को सजग रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *