उत्तराखंडदेहरादून

नगर निगम देहरादून ने हरेला पर किया हरित पखवाड़े का शुभारंभ, शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाए 30000 पौधे 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल रहे मौजूद
देहरादून।उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला  के अवसर पर नगर निगम देहरादून ने हरित पखवाड़े का शुभारंभ किया । इस पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को आईटी पार्क नालापानी रोड
पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर सौरभ थपलियाल रहे तथा नगर आयुक्त नमामि बंसल सहित पार्षद वार्ड 60  अभिषेक पंत एवं निगम के विभिन्न अधिकारी , कर्मचारी मौजूद रहे । इस मौके पर 5000 से अधिक वृक्ष लगाए गए जिनमें , आमला, जामुन , कचनार व बांस के पौधे शामिल हैं । कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने बडचढ़ कर सहयोग किया तथा स्थानीय महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को लगाए गए पौधों के अनुरक्षण की जिम्मेदारी दी गई । मौके पर तार बाड़ करने के निर्देश नगर आयुक्त नमामि बंसल ने दिए  ।
हरित पखवाड़े के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण के विषय पर 31 जुलाई तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम के अतिरिक्त नगर निगम ने कोल्हान, कालगांव , कारगी कूड़ा संग्रहण केंद्र एवं आर्केडिया में भी कुल 25000 पौधे लगाए गए  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *