उत्तराखंडदेहरादून

राजधानी देहरादून में हर घर तक निर्बाध जारी रहे पानी की सप्लाई, बजट की नहीं कमी, डीएम ने लापरवाही पर सख्त  कार्रवाई  के लिए चेताया

प्रशासन का लक्ष्य, हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति-डीएम,
पेयजल से जुड़े 07 विभागों के सक्षम अधिकारी, 20 अप्रैल से 24*7 कंट्रोल रूम में तैनात,
कंट्रोल रूम को अब तक मिली 216 शिकायतें, 209 निस्तारित
देहरादून।जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के सीजन में भी हर घर तक शुद्व पानी की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रहे। जनमन की समस्या प्रशासन की समस्या है। इसमें कोई लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी जल स्रोत और टैंकों का नियमित क्लोरीनेशन के साथ पानी की गुणवत्ता को मेंटेन किया जाए। पानी की शिकायत मिलते ही उसी दिवस को उसका समाधान कर लिया जाए। डीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर घर तक शुद्ध पेयजल की प्रतिदिन निबार्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना ही है। बजट की कोई कमी नही है। कहीं पर फंड की विशेष आवश्यकता है तो इसकी डिमांड उपलब्ध करें।   जिलाधिकारी ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग में लगी है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *