उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

ऑपरेशन कालनेमी : कानूनी शिकंजे में आए राजधानी में घूमने वाले 25 ढोंगी बाबा, पुलिस नेेे किया गिरफ्तार

एक बंगलादेशी भी गिरफ्तार,गिरफ्तार ढोंगी बाबाओं में 20 से अधिक व्यक्ति अन्य राज्यों के रहने वाले
देहरादून: हिन्दू धर्म में जहां भगवाधारियों का बहुत ज्यादा सम्मान होता है , वहीं  उन्हीं भगवाधारियों का भेष धारण कर आम जनता की आस्था, श्रद्धा व भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं की तादाद में बीते कुछ वर्षों में भारी वृद्धि हुई है।वहीं ऐसे मामले भी हैं जहां बाहरी राज्यों में अपराध कर पुलिस से बचने को कई अपराधी भगवा धारण कर उत्तराखंड में भी शरण ले रहे हैं। वहीं आपराधिक प्रवृत्ति के चलते उत्तराखंड में भी लोगों से धोखाधड़ी कर रहे है, जिसके चलते प्रदेश में भी अपराध का ग्राफ बढ़ने की आशंका लगातार प्रबल हो रही है। ऐसे ही नकली भेषधारियो के विरुद्ध मुख्यमंत्री के आदेश पर उत्तराखंड पुलिस के चलाये जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत शुक्रवार को जब एसएसपी अजय सिंह ने स्वयं राजधानी की सड़कों पर बाबा भेष धरे लोगों से ज्योतिष शास्त्र की जानकारी ली तो उनके दांतों तले जीभ फंस गई, नतीजतन कोई जवाब देते नही बन पाया। पुलिस ने अपनी कार्यवाही में बाबा का ढोंग करने वाले ऐसे  25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड पुलिस के चलाये जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत कप्तान अजय सिंह ने अपनी टीम व सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में साधु-संत का भेष धारण कर महिलाओं व युवाओं को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देकर उन्हें वशीभूत करते हुए ठगी की घटनाओं को अजांम देने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेश दिए है।
शुक्रवार को पुलिस कप्तान अजय सिंह ने स्वयं नेहरू कालोनी क्षेत्र में जाकर साधु-संतों का भेष धारण कर सडक किनारे बैठे व्यक्तियों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की और उनसे उनकी व्यावसायिक जानकारी ली तो वह सभी कप्तान को कोई सन्तोषजनक उत्तर नही दे पाए। न ही ज्योतिष शास्त्र की शिक्षा से सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाये। जिस पर अजय सिंह ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से इन व्यक्तियों के विरुद्ध तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए। जिस पर उन सभी  व्यक्तियों को पुलिस ने मौके से हिरासत में लेते हुए उन्हें 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया ।
अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही के तहत सहसपुर पुलिस ने क्षेत्र में बाबा के भेष में घूम रहा 01 बाग्लादेशी नागरिक रूकन रकम उर्फ शाह आलम(26) , पुत्र आबूर, निवासी ग्राम साखीपुर, जिला टंगाईल, ढाका, बांग्लादेश को भी गिरफ्तार किया है, जिसके विरूद्ध थाना सहसपुर पर विदेशी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार ढोंगी बाबाओ में 20 से अधिक व्यक्ति अन्य राज्यों के रहने वाले हैं।
एलआईयू व आईबी की टीमें  बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ कर रही हैं।
पकड़े गए ढोंगी बाबाओं के नाम 
1- प्रदीप(60) पुत्र रकम सिंह, निवासी- सुनहरी खडखडी थाना गागालेहडी जिला सहारनपुर उप्र,
2- अजय चौहान(50)पुत्र राजाराम चौहान निवासी- कल्याणपुर थाना बरबीगा सेखपुरा, सहारनपुर, उ0प्र0
3- अनिल गिरी(40) पुत्र महेश गिरी, निवासी- बीपीओ मुबारिकपुर तहसील अम्ब उना थाना मुबारिकपुर हिमाचल प्रदेश,
4- मंगल सिंह पुत्र स्व जसवंत सिंह, निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, गुरूद्वारा के पास, थाना कोतवाली देहरादून,
5- रोझा सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, निवासी- शिवाजी मार्ग कांवली रोड, थाना कोतवाली नगर देहरादून
6- कोमल कुमार पुत्र जगनाथ प्रसाद, निवासी सासनी, हाथरस, उत्तरप्रदेश
7- अश्वनी कुमार पुत्र बाल किशन निवासी-  सासनी, हाथरस, उत्तरप्रदेश
8- राजानाथ(70) पुत्र नजीर नाथ, निवासी मोथरोवाला सपेरा बस्ती, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
9- रामकृष्ण(68)पुत्र जयालाराम, निवासी कंसपुर शिवपुरी जगाधरी यमुनानगर हरियाणा,
10- शौकी नाथ(37) पुत्र इलमनाथ, निवासी-खेड़ा बस्ती शिवपुरी जगाधरी यमुनानगर हरियाणा,
11- मदन सिंह सामंत(48)पुत्र भगवान सिंह निवासी- ग्राम मटियानी पोस्ट ऑफिस मडूवा जिला चंपावत, हाल निवासी – पूर्वी नाथ नगर ज्वालापुर जिला हरिद्वार,
12- राहुल जोशी पुत्र शिवकुमार जोशी, निवासी- कालीदेवी मन्दिर, झालू थाना हल्दौर, बिजनौर, उत्तरप्रदेश, हाल निवासी- लोहियानगर, ब्रहमपुर, पटेलनगर
13- मो सलीम पुत्र मोइनुददीन सिददीकी निवासी-पिरान कलियर हरिद्वार, हाल निवासी- पता सब्जी मंडी, पटेलनगर
14- शिनभु नाथ पुत्र छूटनाथ निवासी- अलवर राजस्थान
15- सुगन योगी पुत्र लक्ष्मण निवासी-अलवर राजस्थान
16- मोहन जोगी पुत्र चरण  निवासी दौसा राजस्थान
17-  नवल सिंह पुत्र चागू राम निवासी अलवर राजस्थान
18- भगवान सह पुत्र रामस्वरूप दौसा राजस्थान
19- हरिओम योगी पुत्र श्रवण नाथ निवासी दौसा
20- रामकुमार पुत्र पृथ्वीनाथ निवासी  बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
21- गिरधारीलाल पुत्र कन्हैया लाल निवासी राजस्थान
22- अर्जुन दास(40) पुत्र राखाल दास निवासी होरीयो तुला असम
23- काकू(35)पुत्र कुलवंत सिंह निवासी हरिद्वार टपरी बस्ती
24- सुरेश लाल(55) पुत्र धर्म लाल निवासी बलिया उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *