Uttarakhand Cabinet Meeting – उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल पॉलिसी स्वीकृत, पेंशन और खनन के प्रस्तावों पर भी सहमति, विजिलेंस में 20 और पद बढ़ेंगे
• नए खनिजों के लिए जिला व प्रदेश में खनन न्यास बनेंगे
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है, जिसके तहत पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के तहत प्रदेश के बी ग्रेड के पुलों को ए ग्रेड में अपग्रेड किए जाने को लेकर करोड़ों रुपए की परियोजना को मंजूरी दी गई है।इसके साथ ही प्रदेश की पहली जियोथर्मल पॉलिसी को मंजूरी मिल गई है।
यही नहीं, सतर्कता विभाग को और मजबूत किए जाने को लेकर ढांचे में संशोधन किया गया है।
कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
• उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल पॉलिसी को मंजूरी मिली है।
• सतर्कता विभाग के ढांचे में 20 पद बढ़ाए, 132 से 156 हुई संख्या
• जीएसटी विभाग के ढांचे में भी पदों की संख्या बढ़ी
• नए खनिजों के लिए जिला व प्रदेश में खनन न्यास बनेंगे
• पुत्र 18 साल का होने पर अब बंद नहीं होगी वृद्धावस्था पेंशन। कैबिनेट ने प्रस्ताव मं संशोधन को मंजूरी दी।

