नंदा देवी राजजात 2026 ः यात्रा संचालन की SOP तैयार करेंगे चमोली के जिलाधिकारी
संबंधित विभागों से समन्वय करके एसओपी बनाने के मुख्य सचिव के निर्देश,
पर्यटन, वन विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी,
यात्रा का वेस्ट मैनेजमेंट, सेप्टिक मैनेजमेंट, सैनिटेशन मैनेजमेंट प्लान बनाएंगे,
यात्रा की पारंपरिक मौलिकता हर हाल में बनी रहे,
सीएम के निर्देश
पर्यटन विभाग यात्रा का डॉक्यूमेंटेशन करते हुए डॉक्यूमेंट्री तैयार करेगा,
निर्माण कार्यों को स्थाई- अस्थाई में सेपरेट करते हुए प्रस्ताव करें तैयार
देहरादून।मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आगामी 2026 में प्रस्तावित नंदा देवी राजजात यात्रा के तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देशित किया कि संबंधित विभागों और स्टेक होल्डर्स के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संपूर्ण यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने हेतु SOP ( मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करें। कहा कि एसओपी में यात्रा से संबंधित सभी बातों (व्यवस्था, सुरक्षा, संचालन, नियंत्रण इत्यादि) का समावेश होना चाहिए। बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, विनोद कुमार सुमन, धीरज गब्र्याल, पुलिस महानिरीक्षक के एस नगन्याल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी यात्रा का वेस्ट मैनेजमेंट प्लान, सेप्टिक मैनेजमेंट और सैनिटेशन मैनेजमेंट प्लान बनाने के भी निर्देश दिए ताकि यात्रा में भागीदारी करने वाले लोगों को सुविधा मिले तथा पर्यावरण को किसी भी तरह की क्षति भी ना पहुंचे। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों के द्वारा जो भी कार्य किए जाने हैं उन सभी को स्थाई और अस्थाई प्रकृति में सेपरेट करते हुए उसका तदनुसार प्रस्ताव बनाएं। कार्यों को पूरा करने के लिए यदि सप्लीमेंट्री बजट की आवश्यकता हो तो उसकी डिमांड करें तथा मेंटेनेंस अथवा रूटीन वर्क विभाग अपने बजट से पूरे करना सुनिश्चित करें।

