उत्तराखंडदेहरादून

प्राधिकरण का अभियान जारी- एमडीडीए की टीम ने अवैध व्यवसायिक निर्माण   को किया सील

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण अब तक सैकड़ों मामलों कर चुका है कार्यवाही,
प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों के बाद लगातार चल रहा अभियान
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों के बाद प्राधिकरण की और से क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न  प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की जा रही है।
सोमवार को प्राधिकरण ने शिमला बाई पास  रोड गणेशपुर पेलियो नाथुवावाला  में सोनू मित्तल की और से किये जा रहे  अवैध व्यवसायिक निर्माण  पर सीलिंग की कार्यवाही करते हुये सील किया गया ।इस कार्यवाही में सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता जितेन्द्र सिंह  ,सुपरवाइजर  राकेश कुमार उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों पर पूरी तरह अमल करते हुए उसके क्षेत्र में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर  ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की जा रही है। प्राधिकरण की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में अब तक सैकड़ो मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। यह अभियान लंबे समय से लगातार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *