उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम ने 22 बीघा अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण अब तक सैकड़ों मामलों कर चुका है कार्यवाही,
प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों के बाद लगातार चल रहा अभियान
देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों को  आगे बढ़ाते हुए प्राधिकरण की और से क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न  प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की जा रही है।
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विकास नगर में राहुल धानोला आदि की और से शंकरपुर निकट नवोदय विद्यालय कंचवाली रोड सहसपुर    में लगभग 22 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर  प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की।
इस कार्यवाही में सहायक अभियन्ता अभिषेक भारद्वाज,अवर अभियन्ता नितेश राणा ,सुपरवाईजर प्यारेलाल जोशी और पुलिस फोर्स मौजूद रही।
उल्लेखनीय है कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों पर पूरी तरह अमल करते हुए उसके क्षेत्र में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर  ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की जा रही है। प्राधिकरण की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में अब तक सैकड़ो मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। यह अभियान लंबे समय से लगातार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *