राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची देहरादून, जॉली ग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल व सीएम धामी ने किया स्वागत
राष्ट्रपति निकेतन के पार्क का होगा उदघाटन, खुलेगा आम जनता के लिए,
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम व राज्यपाल व कैबिनेट मंत्रियों सहित कई लोगो ने किया स्वागत व अभिनंदन,
देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित ऐतिहाासिक आशियाना अब है राष्ट्रपति निकेतन
देहरादून। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु गुरुवार की शाम अपने देहरादून प्रवास के लिए पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया |
राष्ट्रपति देंगी जनता को सौगात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून सहित राज्यवासियों को कल एक सौगात देने जा रही हैं। राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना को आम जनता के लिए पार्क के रूप में विकसित किया गया है, जो अब राष्ट्रपति निकेतन के रूप में जाना जाएगा। राष्ट्रपति की शान-बान और आन की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराता हुआ देहरादून में स्थित राष्ट्रपति निकेतन का कायाकल्प किया गया है। अक्सर बंद ही रहने वाला ये भवन अब आम जनता के लिए भी पर्यटन स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। करीब 132 एकड़ में फैले राष्ट्रपति आशियाना यानी निकेतन का अपना भरा पूरा इतिहास है। इसमें 19.5 एकड़ लोअर स्टेट का हिस्सा है। राष्ट्रपति निकेतन के परिसर में हराभरा पार्क बनाया गया है। इसका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 जून को उद्घाटन करेंगी और राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद ये स्थान एक तरीके से जनता के लिए खोल दिया जायगा।

